ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह गोमतीनगर के 6-29 विपुलखंड स्थित माहेश्वरी सत्संग भवन में शाम 7 बजे।
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की महानगर इकाई का होली मिलन समारोह डालीगंज स्थित उमराव धर्मशाला शाम 4 बजे।
मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी और भारत सेवा संस्थान का होली मिलन समारोह मोतीमहल लॉन में शाम 4 बजे।
खत्री महासभा की ओर से होली मिलन समारोह राजाजीपुरम के ई ब्लॉक स्थित शनि मंदिर पार्क स्थित ओंकारेश्वर मंदिर शाम 7 बजे।
लोकोत्सव
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से लोकोत्सव कार्यक्रम के तहत वाराणसी की सुचरिता गुप्ता का लोक गायन और महोबा के जितेंद्र चौरसिया का आल्हा गायन गोमतीनगर स्थित संस्थान परिसर के मुक्ताकाशीय मंच पर शाम 6:30 बजे।
संगोष्ठी
गाइड समाज संस्थान की ओर से महिला कानूनों की प्रासंगिकता पर गोष्ठी यूपी प्रेस क्लब में दोपहर 12 बजे।
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे फॉर सस्टेनबल डेवलपमेंट पर गोष्ठी रिवर बैंक कॉलोनी स्थित संस्थान परिसर में शाम 4:30 बजे।
कॉन्क्लेव
मध्य कमान की ओर से सूचना क्षेत्र में सामरिक संचार पर कॉन्क्लेव कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में सुबह 8:45 बजे से।
उद्घाटन
लखनऊ मेट्रो की ओर से शक्ति मेट्रो का उद्घाटन अमौसी मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 2 बजे।
समीक्षा
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की प्रदेश के सभी जनपदों में होने वाली महिला जनसुनवाई की समीक्षा गोमतीनगर स्थित आयोग कार्यालय में सुबह 10:30 बजे।
सम्मान समारोह
लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से उद्यमी महिला सम्मान समारोह लौलाई स्थित जय मल्हार लॉन में दोपहर 2 बजे।