फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में विटामिन डी व थायराइड की जांच ठप

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में थायराइड और विटामिन डी की जांच ठप हो गई है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन में खराबी की वजह से जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में 765 बेड हैं। हर दिन ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में जांच से लेकर इलाज के पुख्ता इंतजाम हैं। अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में ओपीडी और भर्ती मरीजों की थायराइड, विटामिन-डी की जांच की जाती है। शुक्रवार सुबह भी नियमित रूप से नमूने लिए जा रहे थे। अचानक मशीन में खराबी आ गई। इससे लैब में जांच का काम बंद हो गया।
दोनों जांच के लिए नमूना लेने का काम रोक दिया गया। इस दौरान काफी मरीजों के रक्त के नमूने लिए जा चुके थे, जिनकी जांच शाम तक नहीं हो सकी। अस्पताल सीएमएस डॉ. हिमांशु के मुताबिक, मशीन को ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे है। टीम बुलाई गई है। मशीन ठीक होते ही नमूनों की जांच कर रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें