भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान का 75वां स्थापना दिवस समारोह तेलीबाग स्थित आईसीएआर-आईएसआरआई के प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे।
हेल्पलाइन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन का आयोजन सिटी स्टेशन रोड स्थित शिक्षा भवन के संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल कार्यालय में दोपहर 3 बजे।
रोजगार मेला
करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज निशातगंज में रोजगार मेला सुबह 10 बजे।
कार्यशाला
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की पहल पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला व बैठक गोमतीनगर स्थित होटल सेंट्रम में सुबह 11 बजे।
क्यूआर टिकटिंग सेवा
लखनऊ मेट्रो की ओर से सभी मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर टिकटिंग सेवा की शुरुआत हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सुबह 10 बजे।
संगीत संध्या
ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन और कामायनी की ओर से संगीत संध्या गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में शाम 5:30 बजे।
नाट्य मंचन
अनादि संस्था की ओर से नाटक तिल का ताड़ का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 6:30 बजे।
शपथ ग्रहण
लखनऊ व्यापार मंडल खदरा परिक्षेत्र के नौ व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सीतापुर रोड स्थित खदरा चुंगी में शाम 4 बजे।
जागरूकता सम्मेलन
अरविंदो पार्क पथ विक्रेता समिति की ओर से जागरूकता सम्मेलन मुंशी पुलिया स्थित अरविंदो पार्क में दोपहर 12 बजे।
ज्ञापन
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किसान संगठनों में आक्रोश को लेकर लोकदल की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा सुबह 11 बजे।
खेल
46वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह चौक स्टेडियम में सुबह 10 बजे।
उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबला इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से।
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में सुबह दस बजे से।