उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 9 बजे से।
दीपयज्ञ
भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति की ओर से भारतीय नववर्ष एवं मां गायत्री दीपयज्ञ निरालानगर स्थित आठ नंबर चौराहे के पास सरस्वती कुंज में शाम 7:30 बजे।
चैत्र नवरात्र एवं सनातन नववर्ष की पूर्व संध्या पर 7001 दीपोत्सव चौक के आनंदी माता मंदिर परिसर में शाम 6 बजे।
गौरेया संरक्षण
दि चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गौरेया संरक्षण कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में सुबह 11 बजे।
सम्मान समारोह
वुमन शाइन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से प्रेरणादायक महिला नेताओं व उद्यमियों का सम्मान समारोह गोमतीनगर के हिल्टन गार्डन इन में दोपहर 3 बजे।
पैनल चर्चा
संगीत नाटक अकादमी दिल्ली और भारतखंडे सांस्कृतिक विश्वविद्यालय के सहयोग से भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र मानवता की सांस्कृतिक धरोहर पर पैनल चर्चा कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे।
होली मिलन
भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा जानकीपुरम की स्मारिका समर्पण ज्योति का विमोचन एवं होली मिलन समारोह अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में सुबह 9:30 बजे।
नाटक
उप्र संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था की ओर नाटक अधुना अलम् अतिभाषणेन् भो: का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 6:30 बजे।
प्रदर्शनी
महिला उद्यमियों के जरिये निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कानपुर रोड स्थित कटिबगिया के पास होटल आराध्या में सुबह 11 बजे।
पैदल मार्च
लविवि के छात्रों की ओर से यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने व रोहित एक्ट की मांग को लेकर पैदल मार्च विवि के गेट नंबर 3 से डीएम कार्यालय तक दोपहर 1 बजे।