फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज बुलंदशहर के धर्मपुर निवासी दीपक शर्मा ने मंगलवार सुबह भर्ती बोर्ड के कार्यालय के पास खुद पर ज्वनलशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हुसैनगंज पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि दीपक के खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालते ही मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। थाने में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह तीन दिन पहले लखनऊ आया और हुसैनगंज के रॉयल होटल में रुका था। एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न के विकल्पों में पंडित शब्द को अपमानजनक तरीके से शामिल करने के मामले में एफआईआर के लिए उसने 16 मार्च को हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। दीपक का आरोप है कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दीपक ने कहा कि ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस को सूचना दी गई है। वहां की टीम दीपक को साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें