फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला
विज्ञापन


सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला चारबाग के एपीसेन डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे।

नाटक

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से लेखक पद्मभूषण रामकुमार वर्मा के नाटक विजय पर्व का मंचन चंद्रभाष सिंह के निर्देशन में गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी सभागार में शाम 7 बजे।
विज्ञापन


विमोचन

लेखक चंद्रशेखर वर्मा की पुस्तक घट रही है मेरी चेहरगी का विमोचन गोमतीनगर स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट में शाम 6 बजे। इस दौरान विवेक प्रकाश की ओर से संगीतमय प्रस्तुति भी।
विज्ञापन


यज्ञोपवीत

श्री सद्गुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुल की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कुर्सी रोड स्थित आश्रम के पास इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में सुबह 10 बजे।

सामूहिक विवाह

ओम जगदीश सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह ऐशबाग स्थित रामजानकी मंदिर में सुबह 8 बजे।

व्याख्यान

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से क्वांटम टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान रिवर बैंक कॉलोनी स्थित परिसर में सुबह 10:30 बजे।

एग्रोटेक
भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद की ओर से तीन दिवसीय एग्रोटेक का आयोजन तेलीबाग स्थित आईसीएआर-आईएसआरआई परिसर में सुबह 11 बजे।

ध्वज उत्सव

श्याम परिवार की ओर से श्याम निशान पूजन का शुभारंभ और श्याम ध्वज उत्सव नाका स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज परिसर में सुबह 9:30 बजे।

मुलाकात

फर्रुखाबाद में व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे सुबह 11 बजे।

अधिवेशन

अभिनव भारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे से।

स्थापना दिवस

रोटरी क्लब की ओर से रोटरी क्लब का 89वां स्थापना दिवस समारोह निरालानगर स्थित रोटरी भवन में शाम 7:30 बजे।

एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल का स्थापना दिवस हजरतगंज स्थित होटल चरन प्लाजा में शाम 7:30 बजे।

पुण्यतिथि

सावरकर विचार मंच की ओर से दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में शाम 4 बजे।

प्रदर्शन

टीचर फेडरेशन की ओर से पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना
दोपहर 12 बजे।

खेल

राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।

लखनऊ गोल्फ लीग का आयोजन लखनऊ गोल्फ क्लब में सुबह आठ बजे से।

ए डिवीजन लीग के तहत अखिल इंफ्रा बनाम एलडीएसीसी के बीच मुकाबला जयपुरिया स्कूल आलमबाग स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें