फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई से फोटो व वीडियो अश्लील बनाकर रिश्तेदार ने ऐंठे 20 हजार रुपये

Thu, 26 Feb 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में रहने वाली युवती ने आजमगढ़ अल्लीपुर निवासी रिश्तेदार अजमत खान पर फोटो व वीडियो को एआई से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने और 20 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांगे थे। रकम न देने पर आरोपी ने उनकी फोटो व वीडियो उनके दोस्तों को भेज दी। युवती ने मड़ियांव थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बस्ती जिले की मूल निवासी युवती के अनुसार, वह मड़ियांव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 2 जून 2023 को पारिवारिक समारोह में उसकी मुलाकात आजमगढ़ अल्लीपुर निवासी रिश्तेदार अजमत खान से हुई। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने बहाने से उसकी कुछ फोटो और वीडियो हासिल कर ली और उन्हें परेशान करने लगा। युवती का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, वह आरोपी की बहन के नाम पर है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रंगदारी, धमकाने और आईडी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें