संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से परिवहन मेला ट्रांसपोर्टनगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक।
समाधान शिविर
डाक सेवा समाधान शिविर हजरतगंज स्थित जीपीओ में समाधान शिविर सुबह 10 बजे।
बस सेवा
लखनऊ-चित्रकूट वाया ऊंचाहार लाहधारी गंगा पुल सिराथू राजापुर हनुमानगंज बस सेवा का शुभारंभ ए- मॉल एवेन्यू रोड से सुबह 10 बजे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे।
नाटक
मंजूश्री परिवार की ओर से नाटक का मंचन व सम्मान समारोह गोमतीनगर के विपिन खंड स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे।
जागरूकता शिविर
इनिशिएटिव फाउंडेशन की ओर से विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जागरूकता शिविर सलेमपुर पतौरा स्थित अंबेडकर पार्क में दोपहर 1 बजे।
अभिरुचि पाठ्यक्रम
राज्य संग्रहालय लखनऊ व संस्कृति विभाग की ओर से कला अभिरुचि पाठ्यक्रम के तहत गुप्त कालीन कला में सांस्कृतिक चेतना विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. एसएन कपूर का व्याखान चिड़ियाघर स्थित राज्य संग्रहालय सभागार में दोपहर 2 बजे।
कॉन्क्लेव
दो दिवसीय नेशनल जस्टिस कॉन्क्लेव गोमतीनगर स्थित शिरोज हैंगआउट परिसर में रात 8 बजे।
द एसोसिएशन ऑफ ओटोलरींगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया की ओर से इंडो-यूएस एयरवे कॉन्क्लेव होटल रेनेसा में सुबह 10 बजे।
फोटो प्रदर्शनी
जाने-माने आर्ट फोटोग्राफर शैलेंद्र कुमार की ओर से फोटो प्रदर्शनी व पुस्तक विमोचन मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित 13-बी कोकोरो आर्ट गैलरी में सुबह 11 बजे से।
सड़क का नामकरण
विधान परिषद के पूर्व सदस्य पंडित राघव राम मिश्र के नाम से कठौता चौराहे से शहीद पथ तक सड़क का नामकरण शाम 5:30 बजे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहेंगे।
बैठक
मत्स्य विभाग की ओर से विभागीय समीक्षा बैठक एकलव्य मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र कठौता परिसर में सुबह 9 बजे।
कार्यशाला
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से सर्जिकल इनोवेशन पर कार्यशाला सर्जरी विभाग में सुबह 11 बजे से।
ललित कला अकादमी की ओर से ढोकरा कार्यशाला अकादमी परिसर में दोपहर 2 बजे।
समागम
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी गुरुद्वारे की ओर से विशेष गुरमत समागम याहिगंज स्थित गुरुद्वारा परिसर में शाम 7 बजे।
खेल
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से। राज्यमंत्री कपिल देव मौजूद रहेंगे।
नेशनल शुआई जिआओ (चीनी कुश्ती) चैंपियनशिप केउी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह 11 बजे से।
ए डिवीजन क्रिकेट लीग में यार्कर क्लब बनाम ध्रुव अकादमी के बीच मुकाबला आलमबाग स्थित जयपुरिया कॉलेज के स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।