फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी
विज्ञापन


फल, शाक भाजी और पुष्प प्रदर्शनी का अंतिम दिन जनभवन (राजभवन) में सुबह 11 बजे से। प्रवेश के लिए 20 रुपये का टिकट है। स्कूली बच्चों का प्रवेश आईडी कार्ड दिखाने पर निशुल्क है।
समापन समारोह

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस समारोह के तीसरे व अंतिम दिन कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में कला प्रदर्शनी सुबह 11 बजे। चित्रकार वासुदेव कामथ की ओर से सजीव प्रदर्शन व पुरस्कार वितरण दोपहर 2 बजे।
विज्ञापन


व्यापारी सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से केंद्रीय बजट के संबंध में व्यापारी महासम्मेलन हजरतगंज स्थित विश्वेसरैया हॉल में दोपहर 2:30 बजे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधायक पंकज सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कलश यात्रा

कल्याणगिरि मंदिर की ओर से कलश यात्रा एवं शिव महापुराण कथा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से।

भागवत कथा

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा कल्याणपुर के शंकरपुरवा वार्ड-1 स्थित जाहिरपुर में शाम 5 बजे से।

गोष्ठी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष यात्रा के उपलक्ष्य में संगीत साधकों की गोष्ठी गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन स्थित प्रेक्षागृह में शाम 6:15 बजे।

स्वागत

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से चेयरमैन के आगमन पर स्वागत समारोह निराला नगर स्थित द रेजनेंट होटल में शाम 6 बजे।

खेल

ए डिवीजन क्रिकेट लीग का पहला मैच डीवाईए बनाम अखिल इंफ्रा क्लब स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड (एआर जयपुरिया कॉलेज, आलमबाग) में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें