किसान जागरूकता
अमर उजाला और पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण की ओर से ''बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की'' विषय पर जागरूकता कार्यशाला विजय नगर स्थित होटल गुरवीर रॉयल में सुबह 11 बजे।
प्रशिक्षण
अमर उजाला और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से अपराजिता के तहत गोमतीनगर के विश्वास खंड-3 के शिवाजी पार्क में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कबाड़ से सजावटी सामान और बाजार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण सुबह 01 बजे।
भर्ती मेला
परिवहन निगम की ओर से सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला सुबह 10 बजे से।
उपकरण वितरण
विश्व दिव्यांग दिवस पर केजीएमयू के पीएमआर विभाग में कुलपति की ओर से दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण सुबह 10:30 बजे।
दिव्यांगजन सम्मान
विश्व दिव्यांग दिवस पर कीर्ति फाउंडेशन की ओर से सामर्थ्य की उड़ान कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों, प्रतिभाओं का सम्मान कैसरबाग गांधी भवन स्थित विनोवा सभागार में अपराह्न 2 बजे।
चिकित्सा शिविर
दिव्यांगजन दिवस पर इंडियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम ट्रस्ट की ओर से संचालित इंडियन मेंटल हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर व हौसला अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य कैंप व जागरूकता रैली महानगर सचिवालय कॉलोनी सेक्टर-सी में सुबह 11:30 बजे से।
कथक
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में बाल, किशोर एवं युवा वर्ग की ओर से कथक प्रस्तुति गोमतीनगर विपिन खंड के संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से।
भागवत कथा
सीतापुर मार्ग स्थित काकोरी योजना बाबा सेक्टर-ए के विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन का आयोजन दोपहर 12 बजे और रामलीला शाम 6 बजे से।
सेमिनार
ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा की ओर से पसमांदा मुसलमानों का राजनीतिक सशक्तीरण एवं बुनकरों, दस्तकारों की समस्याएं एवं समाधान विषय पर कार्यशाला मौलवीगंज गंगा प्रसाद रोड स्थित पालकी पैलेस में 2 बजे से।
मेधावी सम्मान
सेल्स बार टैक्स एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता दिवस पर मेधावी छात्रों का सम्मान व नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजपाल यादव का स्वागत मीराबाई मार्ग स्थित राज्यकर भवन के छठे तल के सभागार में अपराह्न 2 बजे।
संगीत प्रतियोगिता
संगीत मिलन संस्था की ओर से क्लासिकल वॉयस ऑफ इंडिया-ग्रैंड फाइनल-2025 का ग्रैंड फाइनल अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान गोमतीनगर में सुबह 10 बजे से।
खेल
राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय अमौसी में सुबह नौ बजे से।
लखनऊ स्कूल गेम्स का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।
नगर निगम क्रिकेट प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
पर्पल फेयर
दिव्यांग दिवस के मौके पर एनएडीटी रीजनल कैंपस की ओर से भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से पर्पल फेयर का उद्घाटन गोमतीनगर विभूति खंड एनएडीटी ग्राउंड्स में सुबह 10 बजे।