फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला सुबह 10 बजे से।

कथा

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के तहत सागर मंथन एवं कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग राजाजीपुरम स्थित बाबा की बगिया सेक्टर-12, ब्लॉक-सी में शाम 4 बजे से।

हस्तशिल्प महोत्सव

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव-2025 का उद्घाटन श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, स्मृति उपवन बंगला बाजार में शाम 4 बजे।

उद्घाटन

भारत स्काउट्स और गाइड्स के 23 नवंबर से शुरू हो रहे सात दिवसीय 19वें राष्ट्रीय जंबूरी के मौके पर सुचारु नेटवर्क उपलब्धता के लिए टू-सेल ऑन व्हील टावर का उद्घाटन वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड सेक्टर-15 में सुबह 10:30 बजे।
विज्ञापन


संगीत संध्या

संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम यूपीएसएनए परिसर गोमतीनगर में भारतीयम् संस्थान की ओर से पंचम धारा शीर्षक से संगीत संध्या 7 बजे।

सम्मान समारोह

लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह श्री आरके मित्तल सभागार में शाम 4:00 बजे से।

प्रदर्शनी

पुरातत्व निदेशालय एवं राज्य संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व राज्य संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत प्रदेश के धरोहर स्थलों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम 4 बजे।
विज्ञापन


अधिवेशन

विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश का 37वां वार्षिक अधिवेशन रेजीडेंसी के सामने गांधी भवन प्रेक्षागृह में दोपहर 12:30 बजे से।

प्रदर्शन

दिव्यांग महागठबंधन की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन सुबह 10 बजे से।



खेल

हनुमान कप राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में दोपहर ढाई बजे से।

जमनलाल शर्मा राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चंद्रभान गुप्त मैदान में सुबह दस बजे से।

सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिक खेल समारोह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।

कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज (आईएससी शाखा) में 16वां कुं. मुनींद्र सिंह मेमोरियल अंतर्विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट कॉलेज के मैदान में सुबह 9:30 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें