फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड महोत्सव
विज्ञापन


हनुमान सेतु रोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में पांच वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए काफव लोक नृत्य प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से। छोलिया नृत्य, हार्ट एंड सोल म्यूजिकल डांस एकेडमी का पहाड़ी नृत्य, तबला वादन, सरगम कला केंद्र की प्रस्तुति, शुभव ध्यानी के नेतृत्व में गढ़वाली मैसप, अवधी लोकगीत, पहाड़ी मिक्स नृत्य, कुमाऊंनी लोक नृत्य शाम 4 बजे। पुष्पा जोशी के नेतृत्व में सीमांत नगर का झोड़ा, नई दिशाएं नैनीताल की प्रस्तुतियां, झोड़ा प्रतियोगिता शाम 6 बजे। वाइस ऑफ उत्तराखंड व नाचेगा भारत प्रतियोगिता शाम 7 बजे। डांस उत्तराखंड डांस सीजन-4 के द्वितीय राउंड की प्रस्तुतियां शाम 8 बजे।

स्टार्टअप टॉक्स

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रदेश सरकार और अमर उजाला की ओर से स्टार्टअप टॉक्स कार्यक्रम शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में सुबह 11:30 बजे से।
विज्ञापन


व्यंजन प्रतियोगिता

अवध लेडीज क्लब की ओर से क्लब के ऑडिटोरियम में व्यंजन प्रतियोगिता अपराह्न 3:30 बजे से।

सम्मेलन

उत्तर प्रदेश राज्य गंगा स्वच्छता मिशन और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में भारतीय ज्ञान प्रणाली, विज्ञान समाज प्रणाली विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन सुबह 10 बजे से।

विमोचन

विपुल वी वार्ष्णेय की पुस्तक टेंपल्स ऑफ अवध का विमोचन विवेक खंड मिठाईवाला चौराहा गोमती नगर में शाम 5 बजे।

पोस्टर रिलीज

भारतीयम और शिवांजना की ओर से 19 नवंबर को शुरू होने वाले दो दिवसीय संगीत-नाटक समारोह को लेकर पोस्टर रिलीज सेरेमनी द गोल्डन एप्पल में दोपहर 1 बजे।

विज्ञान प्रदर्शनी

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का दूसरा दिन सुबह 11 बजे।

वैज्ञानिक सम्मेलन

भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान में अर्थ-2025 के तहत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन के पहले दिन का शुभारंभ सुबह 10 बजे।

युवा महोत्सव

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से नेशनल पीजी कॉलेज प्रांगण में मंडल स्तरीय विज्ञान मेला प्रदर्शनी, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोक नृत्य व गीत समूह तथा कविता लेखन प्रतियोगिता सुबह 9 बजे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक समागम सुबह 10 बजे।

श्रद्धांजलि

ध्रुवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीन दिनी अटल जन्म शताब्दी समारोह के पहले दिन साहित्य और कला के माध्यम से श्रद्धांजलि सरोजनी नगर स्थित एसकेवाई पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज और प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोमती नगर में सुबह 8 बजे से।

धरना

ऑल इंडिया गार्ड्स कॉउंसिल का लंबित मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय परिसर में धरना सुबह 9 बजे।

खेल

जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी का केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आगमन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दोपहर 12 बजे।

जगदीश गांधी मेमोरियल अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल चौक स्टेडियम में सुबह नौ बजे।

सीएमएस की ओर से अंतर-विद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट चौक स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें