मेगा ट्रेड फेयर
-दि प्लानर की ओर से एक छत के नीचे दिवाली की पूरी शॉपिंग के लिए मेगा ट्रेड फेयर गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 से रात 9 बजे तक।
वाल्मीकि जयंती
-वाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह, हवन-पूजा-पाठ परिवर्तन चौक पर सुबह 9 बजे से। शोभायात्रा निरालानगर स्थित देवी प्रसाद वाल्मीकि प्रतिमा स्थल से शाम 5 बजे।
-वाल्मीकि जयंती पर आदिगंगा मां गोमती महाआरती मनकामेश्वर उपवन घाट पर शाम 6 बजे।
-महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति की ओर से निर्धन कन्या विवाह समारोह निशातगंज स्थित न्यू हैदराबाद की फूलवाली गली में रात 9 बजे।
-डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट की ओर से महर्षि वाल्मीकि प्रकाट्य दिवस समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री रहेंगे।
-जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से वाल्मीकि जयंती पर भव्य यज्ञ, भजन व प्रवचन हुसैनगंज स्थित ओम मेडिकल के पीछे सुबह 9 बजे।
डांडिया नाइट
-हनु श्री ट्रस्ट की ओर से डांडिया नाइट आशियाना स्थित प्रगति मेला मैदान में शाम 5 बजे से।
व्याख्यानमाला
-डीपी बोरा स्मृति व्याख्यानमाला इंजीनियरिंग कॉलेज के पं. राम प्रसाद बिस्मिल सभागार में दोपहर 2ः30 बजे से। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।
स्ट्रेचर दान
-भारतीय जन सेवा समिति की ओर से मरीजों के लिए स्ट्रेचर भेंट कार्यक्रम राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में सुबह 11 बजे।
सम्मान समारोह
-कन्संर्ड थियेटर की ओर से एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस पर सम्मान समारोह राजाजीपुरम स्थित सरस्वती पैलेस में शाम 4:30 बजे से।
प्रवचन
-आचार्य गोस्वामी हरिराय जी महाराज का प्रवचन राजा बाजार स्थित गीता सत्संग भवन में शाम 5 बजे।
खेल
अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता ला-मार्टीनियर क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।
राज्य विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह दस बजे से।