फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा ट्रेड फेयर
विज्ञापन


अमर उजाला और दि प्लानर की ओर से एक छत के नीचे दिवाली की पूरी शॉपिंग के लिए मेगा ट्रेड फेयर गोमतीनगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 से रात 9 बजे तक। अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मेला

श्रीराम आयुष केंद्र के स्थापना दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य मेला व प्राकृतिक चिकित्सा विभाग का लोकार्पण बख्शी का तालाब स्थित रामपुर-देवराई में सुबह 10 बजे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की ओर से रास रंग कार्यक्रम का आयोजन हजरतगंज स्थित सहारागंज के सामाने रॉयल कैफे में दोपहर 2:30 बजे।

रन फॉर इम्पॉवरमेंट

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रन फॉर इम्पॉवरमेंट का आयोजन थाना अमीनाबाद में सुबह 9:30 बजे।

सम्मान समारोह

जगदंबा योग फेडरेशन की ओर से जल योग सम्मान समारोह राणा प्रताप मार्ग स्थित हनुमंत धाम में शाम 6 बजे।

वन्यप्राणी सप्ताह

वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की मौजूदगी में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में दोपहर 12 बजे।

संगोष्ठी

लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से मीराबाई जयंती पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह यूपी प्रेस क्लब में शाम 4 बजे।

गोमती आरती

सनातन महासभा की ओर से शरद पूर्णिमा पर गोमती महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम झूलेलाल वाटिका में शाम 7 बजे।

रंगोत्सव

कथा रंग फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय रंगोत्सव के तहत साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 4 बजे।

खेल

अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता ला-मार्टीनियर क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें