संवाद संविधान अभियान के तहत एक स्वर-एक संविधान कार्यक्रम सिटी स्टेशन के निकट जुबली इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे।
डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से कार्यक्रम हजरतगंज के मार्टिनपुरवा के बुद्ध मंदिर में सुबह 10 बजे।
भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा की ओर से संविधान वंदना कार्यक्रम विधानसभा मार्ग पर महासभा के बुद्ध सभागार में सुबह 11 बजे।
संविधान दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय द्वितीय तल के अकादमिक भवन में विधिक संवाद सुबह 11:30 बजे।
बहुजन समाज वृंदावन योजना की ओर से गोष्ठी वृंदावन योजना में उतरेटिया रेलवे स्टेशन के समीप ए स्क्वायर होम सेक्टर 10 सी में दोपहर 3 बजे।
बाल मेला
इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट-312 की ओर से बाल मेला अलीगंज के चेतना संस्थान में सुबह 9:30 बजे।
प्रदर्शनी व कॉन्फ्रेंस
इन्नोरेल मीडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी व कॉन्फ्रेंस आरडीएसओ स्टेडियम में सुबह 10 बजे।
मजबूती की पाठशाला
मारिको की ओर से मजबूती की पाठशाला हजरतगंज के होटल क्लार्क्स अवध में सुबह 11 बजे।
संकल्प महारैली
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से बहुजन स्वराज संकल्प महारैली रमाबाई अंबेडकर मैदान से सुबह 11 बजे।
उत्सव
यूपी दर्शन पार्क में जनजाति भागीदारी उत्सव का अंतिम दिन सुबह 11 बजे से।
जिला उद्यमिता गठबंधन
डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं इंपैक्ट सेतु प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जिला उद्यमिता गठबंधन सर्वोदयनगर में विकास भवन के पास एनआरएलएम सभागार में दोपहर 12 बजे।
महासम्मेलन
वाल्मीकि समाज की ओर से महासम्मेलन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर 1 बजे।
वार्षिक समारोह
श्री ओम प्रकाश मेमोरियल विद्यालय की ओर से वार्षिक समारोह उड़ान 3.0 इंदिरानगर के तकरोही स्थित विद्यालय परिसर में शाम 4 बजे।
विशेष शिविर
पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के संबंध में जानकारी देने के लिए विशेष शिविर इंदिरानगर के वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में सुबह 11 बजे।
कवि सम्मेलन
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा गोमतीनगर के उर्दू अकादमी में शाम 5:30 बजे।
खेल
विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से।
सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में मुख्य ड्रॉ के मुकाबले यूपी बैडमिंटन अकादमी में सुबह 10 बजे से।
हनुमान कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का दूसरा दिन मो. शाहिद स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से।
एल्डिकाे कप आइटा चैंपियनशिप ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में सुबह 9 बजे से।