फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, पत्नी सहित पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के गडरियन पुरवा निवासी राजेंद्र मोदी (30) ने अक्तूबर महीने ें खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित तुलसियानी अपार्टमेंट के सामने गोविंद मोदी रहते थे। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।। उनके अनुसार, आठ अक्तूबर की सुबह साले का फोन आया कि उनके बेटे राजेंद्र मोदी निवासी गडरियन पुरवा गोमतीनगर ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके अनुसार, कुछ दिन से बेटा राजेंद्र बता रहा था कि उसे उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। झूठा आरोप लगा रहे हैं कि उसका साली प्रियांशु से संबंध हैं। दबाव बना रहे हैं कि प्रियांशु से शादी करो या उसकी शादी करने का खर्चा दो। ऐसा न करने पर फर्जी मामले में फंसा देंगे।
आरोप है कि 23 सितंबर को राजेंद्र मोदी की पत्नी प्रीति ने राजेंद्र के खिलाफ गोमतीनगर थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने राजेंद्र को थाने बुलाकर बैठा लिया था। 7 अक्तूबर को राजेंद्र के घर पर उसके ससुराल वाले मौजूद थे। उस रात उन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि ससुरालवालों ने मिलकर बात न मानने पर राजेंद्र को साजिश के तहत मारकर लटका दिया, ताकि खुदकुशी लगे। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत की पर कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने प्रीति देवी, भीखी मोदी, प्रियांशु मोदी, प्रियंका मोदी और मुकेश मोदी के खिलाफ आपराधिक साजिश और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें