फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभद्रता के विरोध पर चालक ने चलती कैब से वृद्धा को दिया धक्का

Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अभद्रता के विरोध पर चालक ने चलती कैब से वृद्धा को दिया धक्का
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में कैब चालक ने अभद्रता के विरोध पर संत विहार कॉलोनी निवासी वृद्धा प्रियंका सिंह को कार से धक्का दे दिया। घटना में उन्हें काफी चोट आ गई। यह आरोप लगाते हुए वृद्धा के बेटे दैदिप्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैब चालक कानपुर के किदवई नगर का रहने वाला आकाश द्विवेदी है।
विज्ञापन

दैदिप्य के मुताबिक आठ मार्च की दोपहर में मां को कुछ काम से बाहर जाना था। इसके लिए कैब बुक थी। 1090 की ओर जाते वक्त रास्ते में किसी बात पर आकाश का मां से विवाद हो गया। विरोध पर वह जी-20 मार्ग की ओर ले जाने लगा। मां ने जब रुकने को कहा तो उसने जी-20 के पास चलती कैब से उन्हें धक्का दे दिया। मां का इलाज कराने के बाद शनिवार को उन्होंने चिनहट थाने में शिकायत की।
थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक तफ्तीश में पता चला कि प्रियंका उतर रही थीं। इस बीच आरोपी ने कार चला दी थी। जिस कारण वह चोटिल हुई हैं। धक्का देने की बात सामने नहीं आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें