पर्यावरण और स्थिरता अपने हाथों में है, बस जरूरत है युवाओं के आगे बढ़ने की। कुछ इसी सोच के साथ आईडीएफसी ने यूथ कैंपेन ‘इन अवर हैंड्स’ का आयोजन किया गया।
मंगलवार को लॉ-मार्टीनियर कॉलेज में कैंपेन का फाइनल राउंड हुआ। कैंपेन के फाइनल में वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और रिसाइकिल आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का खिताब अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की पूजा माहेश्वरी और रुचिका सिंह के नाम रहा।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंट्रीग्रल यूनिवर्सिटी के राजीव कुमार सिंह और मो. इमरान और रिसाइकिल आर्ट प्रतियोगिता में अवध गर्ल्स कॉलेज की स्नेहल पंडित ने बाजी मारी।
आईडीएफसी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और ब्रांड हेड अरुण ने बताया कि देश में युवा ही बदलाव ला सकते हैं। ऐसे में हम देश भर में बदलाव का माहौल बनाने का अभियान चला रहा है।
अरुण के मुताबिक यह अभियान देश के 15 शहरों में चलाया गया। कैंपेन का नेशनल फाइनल दिसंबर में होगा। ‘इन अवर हैंड्स’ के इस साल के अभियान का विषय पर्यावरण और स्थिरता है।