फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सिरफिरे युवक ने युवती को जिंदा जलाया, मौत, इस बात से था नाराज

Tue, 05 Nov 2019 03:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी में स्थानीय थाने के टोपरी मजरे भनियापुर गांव की रहने वाली युवती की शादी तय होने से नाराज सिरफिरे युवक ने पांच दिन पहले उसे जिंदा फूंक दिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर रविवार रात केस दर्ज कर गौरीगंज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


गौरीगंज थाने के टोपरी मजरे भनियापुर गांव निवासी छविलाल की 18 वर्षीय पुत्री सरिता पिछले 31 अक्तूबर को घर के अंदर सो रही थी। रात में छोटा मटेरा मजरे भनियापुर निवासी रिंकू दीवार फांद कर घर में घुस गया।

रिंकू ने सरिता पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया। सरिता के मना करने पर आक्रोशित रिंकू ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सरिता की चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन दौड़े तो रिंकू मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद सरिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक नवंबर की रात सरिता की मौत हो गई।


 

Trending Videos

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मौत के बाद लखनऊ में शव का पोस्टमॉर्टम करवाने तथा अंतिम संस्कार के बाद पिता छविलाल ने रविवार देर रात पुलिस को तहरीर देकर रिंकू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। छविलाल के अनुसार युवक बेटी की शादी तय करने से नाराज था। 

प्रभारी निरीक्षक रामराम सरोज ने बताया कि छविलाल की तहरीर पर रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवती के पिता ने बताया है कि बेटी की शादी तय होने से आरोपी युवक नाराज चल रहा था। आरोपी की तलाश के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

लगातार परेशान करता था युवक
सरिता की बड़ी बहन मंजू ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बहन से एकतरफा प्रेम करता था। वह आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। इसकी शिकायत उसके पिता ने कई बार आरोपी की मां से की लेकिन युवक पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

आरोपी की हरकतों से बचने के लिए सरिता ने कक्षा 11 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

28 नवंबर को होना था वरीक्षा

प्रतीकात्मक तस्वीर
मंजू ने बताया कि उसकी बहन का विवाह प्रतापगढ़ जिले में तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से 28 नवंबर को वरीक्षा की तिथि नियत हुई थी। वरीक्षा की तैयारी चल रही थी कि यह घटना हो गई।

अच्छी नहीं परिवार की माली हालत
सरिता के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। पहले चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करने वाला छविलाल एक वर्ष से घर पर रहता है। वह खेती-किसानी व मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है।

छविलाल के परिवार में पत्नी माधुरी के अलावा दो पुत्रियों और दो पुत्रों की जिम्मेदारी है। दो भाई और दो बहनों में सरिता दूसरे नंबर पर थी। मंजू सरिता की बड़ी बहन थी। रंजीत व मंजीत उससे छोटे थे।

होगी कार्रवाई : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में उसके पिता की ओर से तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उसका चालान कोर्ट भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें