सीबीएसई का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिले में शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। हाई स्कूल में काव्या सिंघल 97.8 व इंटरमीडिएट में अर्थव खन्ना 95.8 प्रतिशत पाकर जिला टॉप किया है। मेधावियों की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया, नवोदय विद्यालय, पॉयनियर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, बुद्धा पब्लिक स्कूल सीबीएसई के तहत संचालित किए जा रहे हैं। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में टॉप फाइव बच्चे इसी स्कूल से रहे।
इसमें जिला टॉपर अथर्व खन्ना को 95.8 प्रतिशत अंक मिले। जबकि इसी विद्यालय के वेदांत गोयल को 95.2 प्रतिशत, रिद्धी रूपानी को 94.6 प्रतिशत व दिव्य सिंघल को 94.4 प्रतिशत,वर्तिका अग्रवाल को 92.6 प्रतिशत, अक्षिता अग्रवाल को 92.4 व मिष्ठी गोयल को 92.2 प्रतिशत अंक मिला। जबकि संत पथिक विद्यालय के टॉपर अक्षत सिंह को 92.8 प्रतिशत अंक मिला।
हाईस्कूल में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर बुद्धा पब्लिक स्कूल के कवीन 97 प्रतिशत अंक पाकर रहे। वहीं तीसरे स्थान पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की विधि सिंह 96.8 अंक पाकर रही। इस अवसर पर गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंध छवि रायतानी व अभिभावकों ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर आशीष प्रदान किया।
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते अर्थव खन्ना
अर्थव खन्ना ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम तथा माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग को प्रदान दिया है। उनका कहना है कि वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।