फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो इन्हें करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपका मरीज होम आइसोलेशन में है और ऑक्सीजन की जरूरत है तो चिकित्सक की संस्तुति व अन्य निर्धारित प्रपत्रों के साथ अपने जिले के निर्धारित नजदीकी रिफिलिंग सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। यदि वहां निर्धारित प्रपत्र दिखाने पर भी ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो आप संबंधित सेंटर के नोडल अफसर को फोन करके मदद मांग सकते हैं। मंडलायुक्त रंजन कुमार ने सोमवार को लखनऊ के साथ ही रायबरेली, खीरी, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई जिलों के इन सेंटर्स पर नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रंजन कुमार के अनुसार होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति में आ रहीं दिक्कतों को देखते हुए रिफिलिंग सेंटर्स का निर्धारण शासन स्तर से किया गया है। इसी क्रम में इन सेंटर्स पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलेवार रिफिलिंग सेंटर व नोडल अफसरों का ब्योरा इस प्रकार है।
विज्ञापन

लखनऊ
1- मुरारी गैस प्राइवेट लिमिटेड, स्कूटर इंडिया, नादरगंज, सरोजनीनगर (नोडल अधिकारी- अपर नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार, मो.- 9454416496)
2- परेरहट इंडस्ट्रियल इंटरप्राइजेज प्रा.लि., सरोजनीनगर (नोडल अधिकारी, तहसीलदार, उमेश कुमार सिंह, मो.-9454416503)
3- स्टार गैस, पंडित खेड़ा, नियर जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड, थाना कृष्णा नगर (नोडल अधिकारी, तहसीलदार-मीनाक्षी द्विवेदी, मो.-8115614018)
4- अवध ऑक्सीजन प्रा.लि., धरमवीर मार्ग, इंड्रस्ट्रियल एरिया, तालकटोरा (नोडल अधिकारी, तहसीलदार- रामजीत, मो.-9919202021)
5- आरके ऑक्सीजन, कमलाबाद बड़ौली, छठा मील चौराहा, बख्शी का तालाब (नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी- डॉ. शुभी, मो.-9454416498)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें