फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू में हेलमेट या सीट बेल्ट लगाने पर ही परिसर में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) परिसर व सभी संबद्ध संस्थानों में अब दोपहिया वाहनचालकों को बिना हेलमेट और चार पहिया वाहनचालकों को सीट बेल्ट लगाए बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा है कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परिसर में दोपहिया वाहन चालक को हर हाल में हेलमेट व चारपहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी संबद्ध संस्थानों में इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। गेट पर तैनात गार्ड परिसर में आने वाले सभी लोगों को इसके लिए टोकेंगे। इस बाबत कुलसचिव प्रो. राजीव कुमार ने सभी संस्थाओं को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें