फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार एसयूवी घर में घुसी महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के शाहखेड़ा रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे मकान में जा घुसी। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के अंदर मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक ओमैक्स रेसीडेंसी आर वन टॉवर की तरफ जा रही तेज रफ्तार एसयूवी बेकाबू होकर सड़क किनारे बने जितेंद्र यादव के घर में घुस गई। एसयूवी की टक्कर से घर के बाहरी हिस्से में दीवार पर रखा टिन शेड गिर गया जिससे जितेंद्र की मां रानी उसके नीचे दब गई। टिनशेड के नीचे दबी रानी को निकालाकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मौके पर मिली एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एसयूवी पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें