लखनऊ। जानकीपुरम के भिटौली इलाके में घर के बाहर खेल रही सिमरन (3) को अनियंत्रित डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मलिहाबाद निवासी शाहरुख खान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की फेरी लगाता है। नातिन को ईदी देने के लिए शाहरुख की सास ने बुलाया था। इस पर शाहरुख रविवार को पत्नी रीमा के साथ जानकीपुरम के भिटौली स्थित ससुराल पहुंचा था। इस दौरान सिमरन घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित डीसीएम ने बच्ची को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक भाग गया।