फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 17 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की लापरवाही के चलते भरसवा गांव के पास मोड़ पर पलट गई। इससे उसमें सवार करीब 40 लोग घायल हो गए। गांव के पास हुए हादसे से हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 17 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के कुंदनखेड़ा गांव के रज्जन यादव ने कुछ माह पहले ही नया ट्रैक्टर व ट्रॉली खरीदी थी। शुक्रवार को चालक शिवबरन लगभग 40 लोगों को लेकर बाराबंकी स्थित एक धार्मिक स्थल गया था। शनिवार को सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लौट रही थी कि तभी कुंदनखेड़ा से एक किलोमीटर पहले भरसवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर को चालक ने मोड़ पर तेजी से मोड़ दिया जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस व सरकारी एम्बुलेंस भी पहुंच गई।
लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा कराया और घायलों में लक्ष्मी (14), ज्योति (17), सुन्दरी (30), सियव (50), कान्ती (35), संजय (30), रामभरोसे (35), राजकुमारी (40), वंश कुमार (45), मनवारी (35), श्रीमती (35), कीर्ती (30), सोनम (18), काजल (18), बृम्हादेवी (35), तुलसा (35), राजकुमारी (45) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं मामूली रूप से घायल लोग बिना इलाज कराए ही घर चले गए। घायलों में सोनम, काजल व बृम्हादेवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जहाँ पर उनकी हालत नाजुक बनीं हुई है। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें