फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: आईएमएस में बढ़ेंगी सुविधाएं, मिलेंगे स्थायी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ। नैक में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग लाने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपने विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने पर फोकस कर रहा है। इंजीनियरिंग के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर की तैनाती की गई है। यहां स्थायी शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
लविवि के न्यू कैंपस स्थित आईएमएस में एमबीए, बीबीए के कोर्स चल रहे हैं। यहां प्लेसमेंट की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। अब नैक में अच्छी ग्रेडिंग के बाद विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने आईएमएस के स्टूडेंट्स पर भी फोकस किया है। मैनेजमेंट बैकग्राउंड का होने के कारण कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की भी यह प्राथमिकता में है। कुलपति ने बताया कि यहां सेल्फ फाइनेंस कोर्स में स्थायी शिक्षक की तैनाती मंजूर की गई है। इसका विज्ञापन जारी कर लिखित परीक्षा कर ली गई है। जल्द अन्य औपचारिकताएं पूरी कर नए सत्र 2022-23 में इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। अभी यहां लेक्चर बेस्ड 10 शिक्षक हैं। अलग से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर की तैनाती की गई है। वे कंपनियों से सीधे संपर्क कर समय-समय पर कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करेंगे। विद्यार्थियों को जीडी और पर्सनल इंटरव्यू के लिए भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा युक्त कक्ष और सेमिनार हॉल बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनक्यूबेशन सेल से जुड़ेंगे विद्यार्थी
प्रो. राय ने बताया कि बिल्डिंग और लाइब्रेरी को भी बेहतर किया जा रहा है। विवि में हाल ही में स्थापित इनक्यूबेशन सेल से भी आईएमएस के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। अगर वे कुछ नया करना चाहते हैं तो यह सेल सहयोग करेगी। विद्यार्थियों को संस्थान से परिचित कराने के उद्देश्य से इस बार एमबीए प्रवेश के लिए आधे स्टूडेंट्स के इंटरव्यू भी यहीं कराए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें