हिंदी फिल्मों के सितारों का उनके दर्शकों से सीधा संवाद कराने की कड़ी में ‘अमर उजाला’ के कार्यक्रम संवाद में फिल्म बादशाहो के सितारे मंगलवार को लखनऊ पहुंचे।
यहां श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल कॉलेजेस के तिवारी गंज कैंपस में बॉलीवुड के लीजेंडरी आशिक इमरान हाशमी, मशहूर अदाकाराओं इलियाना डी क्रूज व ईशा गुप्ता और फिल्म ‘बाहुबली 1’ व ‘बाहुबली 2’ के संवाद लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर के पहुंचते ही स्टूडेंट्स उनकी झलक पाने के लिए बेकाबू हो गए।
सितारों के लिए दीवाने हुए छात्र और छात्राएं
सितारों की एक झलक के लिए बेताब छात्र
इमरान हाशम को देखने के लिए लड़कियों में ही नहीं लड़कों में भी काफी क्रेज दिखाई दिया। बादशाहो की टीम ने स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने टीम बादशाहो के सामने ‘मेरे रश्के कमर’ गाना गया। कॉलेज की गर्ल्स ने डांस परफॉर्मेंस भी दी।
पसंदीदा अभिनेताओं की एक झलक पाने के लिए दर्शक मैदान में डटे रहे। उन्हें थोड़ा इंतराज करना पड़ा लेकिन सितारों को इतने करीब देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लखनऊ से इस फिल्म के गीतकार का खास नाता
दर्शकों का जोश बढ़ाते सितारे
यहां टीम बादशाहो ने दर्शकों से संवाद किया। फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि वह लखनऊ से हैं। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार लखनऊ से मुंबई के लिए निकले थे तो उन्होंने खुद से वादा किया था कि जब वापस आऊंगा तो अपने साथ बॉलीवुड के सितारे भी साथ लाऊंगा। इलियाना, ईशा और इमरान की तरफ इशारा करते हुए मुंतशिर ने कहा, मैंने खुद से किया वादा पूरा किया।