फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश स्तरीय सीनियर तैराकी ट्रायल में अयोध्या व सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित तैराकी के लिए डाइव लगाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला तैराकी चयन ट्रायल में अयोध्या और सुल्तानपुर के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ट्रायल का आयोजन डाभासेमर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में सुल्तानपुर के शिवानंद निषाद ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अयोध्या के अर्जुन कुमार ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में अपनी क्षमता दिखाई। अयोध्या के ऋषि उपाध्याय ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भाग लिया, जबकि सुल्तानपुर के हर्षित उपाध्याय ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में प्रदर्शन किया।
सुल्तानपुर के अथर्व शुक्ला ने भी अपनी स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। मुल्लापुर के सुमित निषाद ने 50 मीटर बटरफ्लाई में भाग लिया। अयोध्या के शिवांश शुक्ला ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि सुल्तानपुर के सचिन शुक्ला ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में हिस्सा लिया। सुल्तानपुर के शिवांचल और अयोध्या के आदित्य निषाद ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में दमदार प्रदर्शन किया। अयोध्या के शेखर निषाद ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा आदित्य यादव ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में सुल्तानपुर की मिशिका मौर्य ने 50, 100, 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कृति ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रशिक्षक बसंत यादव ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे चयन ट्रायल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और प्रदेश में तैराकी खेल को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें