फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाई जाएंगी शंघाई की लाइट्स

Fri, 01 Jul 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन लाइट्स का नजारा देखने को मिलेगा जिनकी आपूर्ति शंघाई (चीन) से होनी है। इसके लिए एलडीए के मुख्य अभियंता ओपी मिश्र और एक्सईएन इलेक्ट्रिकल पूरन कुमार शंघाई के लिए रवाना हो चुके हैं
विज्ञापन


जबकि वीसी सत्येंद्र सिंह और सचिव यूपी शासन पंधारी यादव दो जुलाई को रवाना होंगे। वीसी और सचिव तीन-छह जुलाई तक शंघाई में ही रहेंगे। इस यात्रा का पूरा खर्च एलडीए उठाएगा।

जनेश्वर पार्क में लाइट और कुछ इलेक्ट्रिकल उपकरणों की आपूर्ति शंघाई की एक फर्म कर रही है। इन उपकरणों की जांच और निरीक्षण के लिए यह दौरा एलडीए की तरफ से रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और निरीक्षण के बाद लिया जाएगा फैसला

जनेश्वर मिश्र पार्क - फोटो : demo pic
वीसी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क की लाइटों की आपूर्ति का ठेका लेने वाली फर्म के नमूनों का निरीक्षण वहां होना है। इससे पता चल पाएगा कि पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किन उपकरणों का चयन किया जाए। 

इन चार दिनों में अलग-अलग उपकरणों और उनकी खूबियों को देखा जाएगा। सचिव शासन भी इसलिए प्राधिकरण की टीम के साथ जा रहे हैं जिससे उपकरणों की डिजाइन और खूबियों को देखने के बाद तुरंत फैसला लिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें