फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखेंगे तो बाल न सफेद होंगे,ना ही झड़ेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
बालों के पोषण में विटामिन ए, डी, ई, आयरन व कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। यदि ये जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें तो बाल बुढ़ापे तक साथ देते हैं। जंक व पैकेज फूड पर निर्भरता के चलते खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व कम होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन व मिनिरल्स नहीं मिल रहा है। इसी वजह से बालों में भी ताकत नहीं रहती और वो टूटने लगते हैं। संजय गांधी पीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के फाउंडेशन डे समारोह पर शुक्रवार को आयोजित हेयर ट्रांसप्लांट लाइव सर्जरी में मुंबई हेयर रीस्टोरर डॉ. राजेश राजपूत ने दी।

एसजीपीजीआई में डॉ. राजेश ने बताया कि तनाव भरी लाइफ स्टाइल, जंक फू ड, प्रदूषण कम उम्र में बालों के गिरने और सफेद होने के का कारण बन रहा है। पढ़ाई के दौरान बच्चों में अव्वल आने, युवावस्था में नौकरी व व्यापार को आगे ले जाने का तनाव रहता है।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों में भ्रम है कि शैंपू करने  से बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है और नए बाल उगते हैं। लेकिन बाल और शैंपू का संपर्क सिर्फ कुछ मिनटों का होता है। ऐसे में बालों को शैंपू से पर्याप्त पोषण मिल जाए ये संभव नहीं है।

शैंपू से सिर्फ बालों और सिर की स्किन की सफाई होती है। साफ-सफाई रखने से बालों का झड़ना स्वत: ही कम हो जाता है। डॉ. राजपूत के अनुसार हर्बल शैंपू जिसमें आंवला, मेथी व भृंगराज हो वो बालों को उपयोगी विटामिन देते हैं। इसलिए इन्हें अन्य की अपेक्षा बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन

एडवांस हुआ हेयर ट्रांसप्लांट का तरीका

डॉ. राजेश राजपूत ने बताया कि अभी तक हेयर ट्रांसप्लांट एफयूटी (फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांट) तकनीक से किया जाता था। इसमें सिर के पिछले हिस्से निकाले गए बाल के साथ ही नर्व, मांसपेशी और वहां तेल ग्रंथि को भी प्रत्यारोपित किया जाता था।

अब नई एफयूई (फॉल्क्यिुलर यूनिट एक्सट्रैक्शन) तकनीक में सिर के पिछले हिस्से से एक-एक बाल को जड़ से निकाला जाता है और फिर उसे प्रत्यारोपित किया जाता है। वर्तमान में इसी तकनीक से प्रत्यारोपण चल रहा है।

डॉ. राजेश राजपूत ने बताया कि बालों के लिए नारियल का तेल उत्तम है। यह तेल 75 फीसदी बालों की जड़ों में प्रवेश कर जाता है।

जबकि बादाम व ऑलिव ऑयल केवल 50 फीसदी ही अंदर जाता है। इसके अलावा कोई तेल बालों के अंदर नहीं जाता। ये सभी सिर की त्वचा का पोषण करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें