फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Thu, 16 Jun 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज के दाखिले की काउंसलिंग बुधवार को एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स के साथ शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग के लिए विवि पुराने परिसर में स्थित न्यू कॉमर्स ब्लॉक को केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस साल नंबर आने पर अभ्यर्थी को तुरंत शुल्क जमा कर सीट फाइनल करनी होगी। हालांकि, पिछले साल तक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद तीन दिन तक शुल्क जमा करने का विकल्प दिया जाता था।

 मगर, उसमें समस्या यह थी कि तीन दिन बाद बहुत से अभ्यर्थी शुल्क जमा नहीं करते जिसके चलते विवि को अगले राउंड की काउंसलिंग करानी पड़ती। इससे प्रवेश पूरे करने की प्रक्रिया कई दिनों तक चलती थी। 
विज्ञापन


मगर, इस साल अभ्यर्थी तुरंत शुल्क जमा करेगा, ऐसा न करने पर उसके बाद वाली रैंक के अभ्यर्थी को मौका दे दिया जाएगा। इस बार एलएलबी की काउंसलिंग दो दिन में ही पूरी कर ली जाएगी।

इस कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग के समय कुल 26 हजार रुपये शुल्क देना होगा। काउंसलिंग केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए कैलाश हॉस्टल के पास सही कई जगह फ्लैक्स साइन बोर्ड भी लगवाए गए हैं।

काउंसलिंग में जाने वालों को सबसे सुविधाजनक रास्ता कैलाश छात्रावास और कुलपति आवास के बीच से गई सड़क से रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए यहां कैलाश हॉस्टल वाले मोड़ से ही बोर्ड लगवाए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अभ्यर्थी को कराना होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

डेमो
काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑन कैंपस, ऑन लाइन होगी। इसमें जिस समय जितनी रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, केवल उनके ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विकल्प कम्प्यूटर पर खुलेगा। अभ्यर्थी को सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। 

इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मार्क्सशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और इन्कम सर्टिफिकेट यदि लगाया हो तो दिखाया पड़ेगा। इसके अलावा एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को जीरो फीस के लिए आय प्रमाण पत्र भी चाहिए। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी को सब्जेक्ट अलॉटमेंट किया जाएगा, जिसके बाद वह फीस जमा करके अलॉटमेंट लेटर प्राप्त कर लेगा। अभ्यर्थी नगद फीस जमा करने के साथ ही क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विकल्प भी चुन सकते हैं। 

हालांकि, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फीस जमा करने पर उन्हें बैंक का चार्ज देना होगा जो कि करीब .05 फीसदी हो सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने इंटरमीडिएट के अंक ऑनलाइन नहीं भरे हैं, उनके अंक केंद्र पर भरने के बाद ही काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अभ्यर्थी को अपनी एक फोटो आईडी व एड्रेस प्रूफ, हाईस्कूल मार्क्सशीट व सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्क्सशीट, चार पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू होता हो, इन्कम सर्टिफिकेट, सब कैटेगरी सर्टिफिकेट, वेटेज सर्टिफिकेट लाने होंगे। 

ओबीसी अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र एक जुलाई, 2013 या उससे पहले का होना चाहिए। वहीं, आय प्रमाण पत्र एक फरवरी, 2016 के बाद का ही मान्य होगा। एससी व एसटी अभ्यर्थियों को भी जीरो फीस का लाभ मान्य आय प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें