शिक्षक पात्रता परीक्षा (र्टीईटी) में किसी केंद्र पर नकल पकड़ी गई तो उस केंद्र के सभी विद्यार्थी भविष्य में कभी टीईटी नहीं दे सकेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर ही नहीं बल्कि शौचालय के बाहर तक सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी जिलों में टीईटी की तैयारियों की समीक्षा की।
अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टीईटी में किसी भी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए तो उस केंद्र के सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त कर उन्हें भविष्य में टीईटी के लिए अपात्र घोषित किया जाएगा। जिलाधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि सभी जगह सांख्यिकी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।
जो ट्रेजरी के डबल लॉक से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र तक ले जाएंगे और उनकी ही देखरेख में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र रेंडमाइजेशन के आधार पर तय किए गए हैं, इतना ही परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की सीट भी रेंडमाइजेशन से निर्धारित की जा रही है। समीक्षा में सामने आया कि बुलंदशहर में डीपीएस कोतवाली परीक्षा केंद्र है जबकि, प्रवेश पत्र पर डीपीएस खुर्जा भी लिखा है।