उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में तीन सदस्यों के काम करने पर रोक और पहले से चार पदों के रिक्त होने के कारण कोरम पूरा नहीं होने पर शासन ने टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट की घोषणा पर रोक लगा दी है।
शासन ने रिजल्ट के साथ प्रधानाचार्य के साक्षात्कार पर भी रोक लगा दी है। शासन की ओर से यह दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से मांगे गए सुझाव के बाद दिया गया है।
अध्यक्ष ने कोरम पूरा नहीं होने पर रिजल्ट घोषित करने और इंटरव्यू कराने के बारे में शासन से सलाह मांगी थी। शासन की ओर से कोरम पूरा नहीं होने पर साक्षात्कार कराने और परीक्षा परिणाम की घोषणा पर रोक लगाए जाने के बाद एक बार फिर से टीजीटी-पीजीटी भर्ती फंस गई है।
शासन के निर्देश के बाद चयन बोर्ड की ओर से 15 सितंबर से शुरू हो रहा कानपुर मंडल का प्रधानाचार्य का साक्षात्कार फंस गया है।