फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पुलिस में खेल कोटे के रिक्त पदों पर होगी जल्द भर्ती

Thu, 08 Sep 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के मद्देनजर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने खेल कोटे में सिपाही के पदों पर भर्ती का प्रारूप और मानक तैयार कर लिया है। इसके लिए जल्द भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा तैयार किए गए प्रारूप के मुताबिक 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 160 पदों पर पुरुष और 40 पर महिलाओं की नियुक्ति होगी।

दरअसल 29 अगस्त को खेल दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पुलिस में खेल कोटे से सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर पात्र खिलाड़ियों को तत्काल भर्ती का निर्देश दिया था। 

इसके मद्देनजर पुलिस भर्ती बोर्ड ने खिलाड़ियों की भर्ती के लिए रिक्त पदों और चयन की प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया है। आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 25 वर्ष और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण रखा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भर्ती के लिए पात्र खिलाड़ियों की श्रेणी तय

डेमो - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
बोर्ड ने भर्ती के लिए पात्र खिलाड़ियों की श्रेणी भी तय कर दी है। इसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कुशल खिलाड़ी मानते हुए भर्ती में मौका दिया जाएगा।

राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्ण, रजत या कांस्य पद विजेता को भी भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा। व्यक्तिगत स्पर्धा में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले या किसी टीम स्पर्धा में लगातार दो साल तक प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। 

पुरुष खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पद - 160  
 हॉकी-9, फुटबॉल-9, वालीबॉल-9, कबड्डी-6, बास्केटबाल-9, तैराकी-18, बॉक्सिंग-7, भारोत्तोलन-7, कुश्ती-14, जिम्नॉस्टिक-7, एथलेटिक्स-36, शूटिंग-11 और वाटर स्पोर्ट्स-18
महिला खिलाड़ियों की संख्या- 40
-बॉक्सिंग-7, भारोत्तोलन-7, कुश्ती-7, एथलेटिक्स-16 व शूटिंग-3 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें