फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज: औद्योगिक विकास, फार्मा और सौर ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Tue, 01 Aug 2023 03:33 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कैबिनेट में ऊर्जा, जलशक्ति, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा और कृषि सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। लोक निर्माण विभाग की सड़कों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए भूमि खरीद को आसान बनाने, फार्मास्युटिकल नीति व सौर ऊर्जा नीति में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भी सहूलियतों का एलान हो सकता है।

विज्ञापन

मौजूदा वित्तीय वर्ष में धान खरीद, सीएजी रिपोर्ट को विधानमंडल में पेश करने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। पिछले विधानमंडल सत्र के बाद जारी अध्यादेशों के स्थान पर नए विधेयक के मसौदे को भी मंजूरी दी जा सकती है। 

 

कैबिनेट में ऊर्जा, जलशक्ति, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा और कृषि सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। लोक निर्माण विभाग की सड़कों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें