फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट से पहले राख हो गई महत्वपूर्ण फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडिट से पहले राख हो गईं महत्वपूर्ण फाइलें
विज्ञापन

पिकप भवन के वित्त एवं लेखा विभाग में शुरू होने वाली थी ऑडिट
पिकप भवन स्थित वित्त एवं लेखा अनुभाग में वार्षिक ऑडिट का काम इसी महीने के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला था। ऑडिट शुरू होने के चंद दिनों पहले ही कार्यालय में आग लग गई। हादसे में हजारों फाइलें जलकर राख हो गईं। ऐसे में लोगों को संदेह होने लगा कि कहीं घोटालों को छिपाने के लिए तो आग नहीं लगाई गई। हालांकि अभी मुख्यमंत्री की विशेष जांच टीम अपनी पड़ताल कर रही है। टीम को कल देर रात तक रिपोर्ट शासन को सौंपना है। टीम इस बिंदु पर विशेष ध्यान देर रही है। क्योंकि हादसे के वक्त कुछ कर्मचारियों के लापरवाही की भी सूचनाएं कमेटी को मिली हैं।
वित्त एवं लेखा अनुभाग का वार्षिक ऑडिट का काम इसी महीने सोमवार से शुरू होना था। आग से इस विभाग के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर को सचिव स्तर के सभी अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की। हालांकि कार्यालय को पुलिस ने सील कर दिया है। ऐसे में विभागीय कर्मचारी पिकप भवन के पार्किंग एरिया में पेड़ों के नीचे बैठे मिले। कुछ अधिकारियों ने बातचीत ने ऑडिट केदौरान आने वाली दिक्कतों की भी चर्चा की। हादसे की जांच केलिए विभागीय स्तर पर भी टीम का गठन करने की बात अधिकारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी के पार्टीशन ने भड़काई आग
प्रादेशिक औद्योगिक और निवेश निगम में राहत कार्य शुरू करने से पहले दमकल कर्मियों को खिड़की और दरवाजे तोड़ने पड़े थे। ऐसे में दूसरे तल से शुरू हुई आग तीसरे तल और चौथे तल पर आंशिक रूप से पहुंचना भी संदेह पैदा करता है। दशकों पुराने पिकअप भवन में पत्थर और कंक्रीट का खासा उपयोग किया गया है। दीवार और छत की मोटाई भी काफी अधिक है। मगर अधिकारियों और कर्मचारियों के केबिन तैयार करने के लिए लकड़ी का पार्टीशन किया गया है, जिसके चलते आग बहुत तेजी से फैली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें