न्यूज डायरी में ऊपर लगाएं
अवश्य
अमरनाथ यात्रियों के लिए जिओ ने लॉन्च किया खास प्री-पेड प्लान
लखनऊ। जिओ ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 102 रुपये का खास अनलिमिटेड प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। अमरनाथ यात्री जम्मू-कश्मीर में मौजूद जिओ रिटेलर्स से इस स्पेशल अमरनाथ यात्रा प्रीपेड प्लान को प्राप्त कर सकेंगे। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड नेशनल व लोकल वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस प्रति दिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 7 दिनों की होगी। इस प्लान पर जियो प्राइम मेंबरशिप लागू नहीं होगी, इसलिए इसमें जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन भी नहीं मिलेगा।