फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को ड्रेस, किताब, बैग के साथ मिलेंगे 5 हजार रुपए

Tue, 20 Sep 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैब‌िनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। आरटीई के तहत ‌न‌िजी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को सरकार अब 5 हजार रुपये की मदद देगी इसके साथ ही बच्चों की क‌िताबें, ड्रेस और स्कूल बैग का खर्चा भी सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य व अपर स्थायी महाधिवक्ताओं की फीस व भत्ता बढ़ाने समेत कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। कैबिनेट मीटिंग में तिलहन अनुदान को मंजूरी म‌िली है। अनुदान 10 हजार से बढ़ाकर 13,800 रुपए कर द‌िया गया।

सुपारी, लोहा, स्टील व खाद्य तेल की ढुलाई में कर चोरी करना मुश्किल होगा। इन चार वस्तुओं को मंगाने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म-21 में वस्तुओं की भार क्षमता के बजाय अब मूल्य का उल्लेख करना होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट में मुख्य व अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ताओं की फीस व भत्ते में वृद्धि
बुंदेलखंड, सोनभद्र, मिर्जापुर व फतेहपुर के किसानों को तिलहनी फसलों पर अनुदान
खाद्य तेलों एवं दालों की स्टाक सीमा का निर्धारण, दाल की स्टॉक ल‌िम‌िट 1 साल की गई
सुपारी, कत्था की 1 लाख तक की खरीद पर वैट
उप्र होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2016, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति
हस्तशिल्पियों की पेंशन 1 से 2 हजार रुपये
भदोही कार्पेट के लिए बजट को मंजूरी
विधानसभा व विधानपरिषद का सत्रावसान 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें