यूपी कैबिनेट की मीटिंग में सीएम अखिलेश यादव ने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। एनेक्सी में हुई कैबिनेट मीटिंग में 14 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास किया गया।
कैबिनेट की मीटिंग एनेक्सी में बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुई। मीटिंग में 14 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास किया गया।
मीटिंग में गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया। ये मूल्य 275,280,290 ही रहेगा। इस फैसले से किसानों को थोड़ी निराशा हो सकती है।
मीटिंग में पॉलिटेक्निक संस्थाओं में फ्रीज अनुदान को बहाल करने पर भी मंजूरी मिली। साथ ही राजकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में भी फ्रीज अनुदान को डिफ्रीज करने पर सहमति बनी।
वहीं हिंदी-उर्दू साहित्य के 16 ने पुरस्कार बढ़ाने पर मंजूरी मिली। कैबिनेट मीटिंग में हरिवंशराय बच्चन के नाम पर 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा विस्तार को भी मंजूरी दी गई।