मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक लोकभव में संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक में डॉक्टरों की रिटायरमेंट आयु 62 साल की गई। वहीं समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नाम से समाजवादी शब्द हटाने के लिए भी कहा गया। विधानभवन में तैनात सुरक्षाकर्मियों की नियमावली में भी परिवर्तन किया गया।
कैबिनेट मीटिंग के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मीटिंग में चार बिंदुओं पर बातचीत हुई है। पहला बिंदु- विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों की भर्ती की योग्यता में संशोधन किया गया है। पहले हाईस्कूल पास लोगों की भर्ती हो जाती थी अब योग्यता 12वीं पास कर दी गई है।
पुलिस, पीएसी, डिफेंस की महिला कर्मियों को तैनाती दी जाएगी।
डॉक्टर की कमी के चलते रिटायरमेंट की में 60 से 62 कर दिया है। 1100 डॉक्टर्स 2017 में रिटायर हो रहे है। डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से समाजवादी शब्द हटा दिया जाएगा। राणसी और अयोध्या से पूर्वांचल एक्सप्रेसव जोड़ जाएगा। आज़मगढ़ से वाराणसी के लिंक रोड से जोड़ा जाएगा।