अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में लखनऊ पेशी पर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का स्वागत सीएम आदित्यनाथ ने किया। एयरपोर्ट से आडवाणी वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। योगी वहां पहले से ही मौजूद थे। धीरे-धीरे वहां कई नेता पहुंचे।
लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, राम विलास वेदांती, साध्वी ऋतंभरा आदि गेस्ट हाउस पहुंचे। सीएम योगी ने भाजपा के बड़े नेताओं के साथ करीब 1 घंटे तक बातचीत की फिर वह आडवाणी को गेट तक छोड़ने भी आए।
बता दें कि अयोध्या का विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में आज लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गई है। सभी आरोपियों पर चार्जफ्रेम हुए अब ट्रायल चलेगा। बता दें कि आरोपियों पर सारी धाराएं लगाई जाएंगी। वहीं लाल कृष्ण आडवाणी के वकील ने डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज होने के बाद कहा कि अब हाईकोर्ट जाएंगे।