फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नामांकन मेले में बताया शिक्षा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के प्राथमिक विद्यालय इचवलिया में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत कई कार्यक्रम हुए। यहां नामांकन मेला, शारदा संगोष्ठी, माता अभिभावक सम्मान, विदाई समारोह, पुस्तक वितरण के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान शिक्षा का महत्व बताया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक समिति की उपाध्यक्ष पूनम ने की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांच की नितांशी ने प्रथम, सौम्या साहू ने द्वितीय व आस्था पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों को किताबें दी गई। मौके पर प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व जिलामंत्री बृजेश कुमार मौर्य, गोविंद नारायण सिंह, डॉ. अबुल कासिम अब्बासी, मो. रियाज, मीना गुप्ता, सुमन शर्मा, प्रतिमा द्विवेदी, नीता सिंह, सुनीता, शबाना परवीन, शीबा परवीन, शालिनी, श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें