फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई ने अयोध्या, बहराइच समेत 6 मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की अनुमति दी, 600 सीटें बढ़ीं

Fri, 31 May 2019 02:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2019-20 सत्र के लिए 600 सीटों पर प्रवेश की मान्यता दे दी है। एमसीआई ने गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ग्रेटर नोएडा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद, अयोध्या, बहराइच, शाहजहांपुर और बस्ती को 100-100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। इन कॉलेजों में पहली बार एमबीबीएस में प्रवेश होंगे। पांच मेडिकल कॉलेजों की मान्यता का एमसीआई ने नवीनीकरण कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में करीब 1990 एमबीबीएस की सीटें हैं। ग्रेटर नोएडा, फिरोजाबाद, अयोध्या और बस्ती को 100-100 सीटों की मान्यता मिलने से ये संख्या बढ़कर 2590 हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा मेडिकल कॉलेज को 2018-19 में निरीक्षण के बाद एमसीआई ने मान्यता देने से इनकार कर दिया था। 

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि उम्मीद है कि अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी सीटों की भी मान्यता जल्द मिल जाएगी। इन नए मेडिकल कॉलेजों के अलावा प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 210 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।  दूसरे चरण में 2020-21 में मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, एटा व फतेहपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में सत्र शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मेडिकल कॉलेजों का हुआ नवीनीकरण

नए मेडिकल कॉलेजों के लिए एमसीआई ने पुराने पांच मेडिकल कॉलेजों की सीटों का नवीनीकरण भी कर दिया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की 150, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बांदा की 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल आजमगढ़ की 100, मा. कांशीरामजी गवर्नमेंट एलोपैथी मेडकल कॉलेज की 100, शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज सहारानपुर की 100 सीटों का नवीनीकरण भी एमसीआई ने कर दिया है। इसकेअलावा जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हापुड़ की 150 सीटों का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें