फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मदीने से कर्बला के लिए रवाना हुए इमाम हुसैन

विज्ञापन
जुलूस निकालते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों का काफिला मदीना से कर्बला के लिए रवाना हुआ तो अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। बुधवार को कर्बला दियानुतदौला में हजरत इमाम हुसैन सफर की याद में काफिले को कर्बला परिसर में गश्त कराया गया।
विज्ञापन


करीब चौदह सौ वर्ष पहले हजरत इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला के लिए निकले काफिले की याद में सआदतगंज स्थित कर्बला दियानुतदौला परिसर में निकले जुलूस का मंजर देखकर अकीदतमंद अपने आंसू रोक नहीं सके। या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के बीच निकले जुलूस में सबसे आगे ऊंट पर बैठा शख्स हजरत इमाम हुसैन की मदीना से रवानगी का एलान कर रहा था। इसके पीछे हजरत अली असगर का झूला, जुलजनाह, ऊंटों पर अमारिया, अलम, काले झंडे आदि शामिल थे। पुरुषों के साथ महिलाओं और बच्चों ने तबर्रुकात की जियारत की।
जुलूस से पहले कर्बला में आयोजित मजलिस को मौलाना एजाज अतहर ने खिताब किया। काजमैन रोड स्थित इमामबाड़ा कसरे हसनैन में महिलाओं की मजलिस को जाकिरा जाकिरा निगार फातिमा ने खिताब किया। मुसाहबगंज स्थित इमामबाड़ा सुगरा में भी सफर-ए-इमाम हुसैन की याद में मजलिस हुई। अजाखाना-ए-मरहूम सिकंदर आगा कश्मीरी मोहल्ला में मौलाना अबुतालिब मेहंदी और मेहंदीगंज स्थित कर्बला अजमतुतदौला में मौलाना दानिश जैदी ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें