लखनऊ। कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में राज्य ललित कला अकादमी परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय बद्रीनाथ आर्या चित्रकला प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इस दौरान यहां लगे चित्रों में कलाकारों की संवेदना और कल्पना का मिश्रण देखने को मिला। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रख्यात चित्रकार आनंद नारायण और विशिष्ट अतिथि प्रख्यात चित्रकार प्रो. सुनील कुमार सक्सेना ने किया। यह प्रदर्शनी 15 अप्रैल तक आमजन के लिए लगी रहेगी।
ज्योति ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर पांच वरिष्ठ चित्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इसमें प्रो. सुनील कुमार सक्सेना-लखनऊ, डॉ. मुक्ता मणि मिश्रा-बरेली, अजय प्रताप सिंह राठौर-लखीमपुर, हरिमोहन-लखनऊ और रवि प्रकाश सिंह-लखनऊ शामिल रहे। 11 चित्रकारों मो. इशहाक, सुषमा पाल, आलोक पवार, पायल वर्मा, डॉ. अभिलाषा निगम, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, रेशमा, शोभना वर्मा, अतुल कुमार, मनीषा भारती, ममता प्रकाश श्रीवास्तव आदि की कलाकृतियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ज्योति ललित कला अकादमी बरेली के पदाधिकारी संस्थापक उमेश चंद्र, अध्यक्ष परमानंद, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण, सचिव कृष्णा शंकर आदि मौजूद रहे।
राज्य ललित कला अकादमी परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय बद्रीनाथ आर्या चित्रकला प्रदर्शनी की शुरुआ