एलडीए ने गोमतीनगर, विस्तार, सीजी सिटी, जानकीपुरम/जानकीपुरम विस्तार, शारदानगर, बसंतकुंज व प्रियदर्शिनी योजना के 130 व्यावसायिक भूखंडों के नए रेट तय कर दिए हैं। यह पहले से 15 से 20 प्रतिशत कम हैं। एलडीए ने बोर्ड बैठक में मंजूरी लेकर इन भूखंडों की कीमत को कम किया, जिससे खरीदार आकर्षित हो सकें।
व्यावसायिक भूखंडों के नए रेट
योजना - कीमत प्रति वर्गमीटर रुपये में
शारदानगर - 40,000
गोमतीनगर विस्तार - 79,167
गोमतीनगर - 49,500-1,30,000
सीजी सिटी - 86,250-95,000
ट्रांसपोर्ट नगर - 62,000
कानपुर रोड - 41,000
बसंतकुंज - 62,500
जानकीपुरम - 60000-1,02084
सात आवासीय भूखंडों की भी होगी नीलामी
गोमतीनगर के विराजखंड में आशियाने की चाह रखने वालों को एलडीए एक अवसर देगा। विराज खंड एक, दो एवं पांच में मौजूद इन सात भूखंडों पर बोली लगाने के लिए जल्द ई-ऑक्सन खुलेगा। इनका रेट 33,000 से 34,500 रुपये प्रति वर्गमीटर है।