फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ में उजाड़ दी जाएंगी 4100 अवैध झोपड़ियां, पुलिस को सूची सौंप कार्रवाई करने का दिया आदेश

Mon, 30 Dec 2024 09:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में नगर निगम के जोन सात की 17 जगहों से अवैध झोपड़ियां हटवाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
उजाड़ दी जाएंगी अवैध झोपड़ियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के जोन सात में 17 ऐसी जगहें हैं, जहां अवैध ढंग से 4,100 झोपड़ियां हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इनकी सूची इंदिरानगर पुलिस को सौंप कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बीते रविवार को नगर निगम की टीम पर प्राइवेट ठेलियों से कूड़ा कलेक्शन करने वालों ने हमला कर कर्मचारी को चोटिल कर दिया था। इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने इंदिरानगर के खाली प्लॉट में बसी झुग्गियों को हटवा दिया। सोमवार को महापौर इंदिरानगर थाने पहुंचीं। यहां जोन सात में आने वाले इलाकों में अवैध रूप से बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए कहा। पुलिस को सूची सौंप करीब 4,100 अवैध झोपड़ियां होने की जानकारी दी।



जोन सात के शंकरपुरवा तीन के विनायकपुरम सेक्टर दो में 15, विनायकपुरम में 80, कुकरैल नाले के इलाके में 60 झोपड़ियां हैं। शहीद भगत सिंह एक वार्ड के फत्तेपुरवा में 50, बाबू जगजीवन राम वार्ड के स्वर्ण जयंती पार्क के पीछे 20, शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के फूलबाग में 30 झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन्हें हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं सर्वाधिक झुग्गी

हटाई गईं अवैध झोपड़ियां। - फोटो : amar ujala
शंकरपुरवा प्रथम के बहादुरपुर में 500, अग्रेज फार्म में 500, जाहिरापुर में 400 अवैध झोपड़ियां हैं। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के गन्ने का पुरवा में 150, इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के चांदन में 600, पब्लिक स्कूल इलाके में 300, मीट पैराडाइज जहरा रोड में 300, मानस सिटी क्राउन में 250, एलबीएस एक वार्ड के लवकुशनगर जूस वाली गली में 400, इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के गोविंद विहार में 250 तथा शहीद भगत सिंह एक वार्ड के हरदासी खेड़ा में 200 झोपड़ियां हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें