अवैध खनन के दाैरान पकड़ी गई पोकलैंड व डंपर।
निगोहां। बरवलिया गांव में शनिवार को अवैध खनन की सूचना पर उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने राजस्व टीम के साथ छापा मारकर पोकलैंड व पांच डंपरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने खनन में लिप्त इन वाहनों को सीज कर दिया।
एसडीएम के मुताबिक कई दिनों से खनन की सूचना मिल रही थी। छापे की भनक लगते ही खनन करा रहे लोग वाहनों को छोड़कर मौके से भाग निकले। एसडीएम ने बताया कि जांच में पाया गया कि खनन करने वाले बिना अनुमति के खेत से मिट्टी का खनन कर रहे थे। एसडीएम ने वाहनों को सीज कराकर जुर्माने की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।
अवैध खनन के दाैरान पकड़ी गई पोकलैंड व डंपर।
अवैध खनन के दाैरान पकड़ी गई पोकलैंड व डंपर।
अवैध खनन के दाैरान पकड़ी गई पोकलैंड व डंपर।