फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबाल अंसारी ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले का किया स्वागत, कहा- अमन व चैन जरूरी

Tue, 26 Nov 2019 07:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या मामले में बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि मामले पर दिए गए फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल न करने के निर्णय का स्वागत किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि अब इस मामले को और आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने जो निर्णय दे दिया उसे हम सभी को मानना चाहिए। सबसे ज्यादा जरूरी है कि देश में अमन चैन कायम रहे।

इकबाल अंसारी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की खबरों को निराधार बताया और कहा कि ये सब अफवाह है। इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में हुई सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक में पुनर्विचार याचिका न डालने का फैसला लिया गया। बैठक में बोर्ड के सात में से छह सदस्यों ने याचिका न दाखिल करने पर सहमति जताई जबकि सिर्फ एक सदस्य अब्दुल रज्जाक खान चाहते थे कि पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें