फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक शौर्य दिवस मनाया जाएगा, यौम ए गम भी मनाया जाएगा: ढांचा विध्वंस के दिन इकबाल अंसारी

Thu, 06 Dec 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छह दिसंबर का दिन अयोध्या की तारीख में खास है। इस दिन हिंदूवादी संगठनों द्वारा 1992 को विवादित ढांचे का विध्वंस कर दिया गया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। आज जब फिर छह दिसंबर है तो विवाद पर मीडिया से बातचीत करते हुए बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि विवाद का निपटारा हो। मामला जल्द सुलझ जाए। कोर्ट फैसला दे और दोनों ही पक्ष इसे मान लें।

विज्ञापन


आपको बता दें कि छह दिसंबर को हिंदूवादी संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं जबकि मुस्लिम संगठन इसे यौम ए गम के रूप में मनाते हैं। ये सब कब तक चलता रहेगा... इस पर इकबाल कहते हैं कि कुछ लोग राजनीति करने के लिए ये सब करते रहते हैं। जब तक शौर्य दिवस मनाया जाता रहेगा... यौमे गम भी मनाया जाएगा। मैं न तो शौर्य दिवस में शामिल होता हूं और न ही यौमे गम में...। इकबाल फिर से दोहराते हैं कि विवाद खत्म हो... लोग शांति से रहें। इसी में सबकी भलाई है।

इस मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के जबरदस्त प्रबंध किए गए हैं। अयोध्या के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नगर में माहौल सामान्य है। लोग सरयू में स्नान कर रहे हैं और दर्शन करने जा रहे हैं। आज के दिन जो भी परंपरागत कार्यक्रम होते हैं सिर्फ वही किये जा रहे हैं किसी को भी प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें